Latest

हिन्दू एकता महाकुम्भ में 11 सौ महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

महाकुम्भ में पांच लाख लोग शामिल होंगे- जगद्गुरु रामभद्राचार्य

( अनुराग शुक्ला ) चित्रकूट ( अनुराग दर्शन समाचार ) । जिले में हिन्दू एकता महाकुम्भ शुरु हो गया है। जगद्गुरु रामभद्राचार्य का दावा है कि महाकुम्भ में पांच लाख लोग शामिल होंगे। आज 11 सौ महिलाओं ने मन्दाकिनी नदी से पानी लेकर कलश यात्रा निकाली। ये कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल बेडीपुलिया पुलिस तक जायेगी। हिन्दू महाकुम्भ में बालीबुड स्टार समेत आरएसएस चीफ मोहन भागवत के साथ बुधवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।
बुधवार को मन्दाकिनी तट पर 11 सौ महिलायें लाल-पीले कपडों में एकत्र हैं। मन्दाकिनी तट पर पैर रखने की जगह नहीं है। यहां से महिलाओं ने कलश में नदी का पानी भरकर कार्यक्रम स्थल बेेडीपुलिया तक जा रही हैं। 12 तरह की झांकियां भी निकल रही हैं। झांकियों में राम-लक्ष्मण, सीता, केवट, रैदास, कबीर, बाल्मीकि, तुलसीदास, रामानन्दचार्य समेत आदि शंकराचार्य, बल्लभाचार्य के स्वरुप हैं। ज्यादातर झांकियांे के बनाये स्वरुप श्रीराम संस्कृति महाविद्यालय जानकीकुण्ड बडीगुफा के हैं। ये सभी झांकियां टैªक्टरों में सवार होकर मन्दाकिनी तट से कार्यक्रम स्थल तक जायेंगी।

Related Articles

Back to top button