Latest

एसटीएफ की राडार पर बाहुबली का बेटा उमर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बाहुबली सांसद माफिया डॉन अतीक अहमद के बेटे उम्र की तलाश इन दिनों एसटीएफ ने तेज कर दी है वही एसटीएफ काफी दिनों से सुरागरशी में जुटी है। कुछ दिन पहले उमर की लोकेशन मुंबई में ट्रेस हुई थी। एसटीएफ ने सर्विलांस की मार्फत कॉल पकड़ी थी। उमर के मुंबई में एक बिल्डर के संरक्षण में होने की मुखबिरी पर एसटीएफ ने अपना एक भेदिया मुंबई भेजा भी था। हालांकि इससे पहले उमर ने मुंबई छोड़ दी। अब एसटीएफ को शक है कि उमर मुंबई के अलावा दिल्ली या हैदराबाद में शरण ले सकता है। टीम ने ऐसी कुछ सूचनाएं भी जुटाई हैं। सटीक लोकेशन ट्रेस होने के बाद एसटीएफ छापामारी की तैयारी में है ताकि उमर की गिरफ्तारी की जा सके

Related Articles

Back to top button