देश

भयानक हादसा: अंबेनाली घाट में पहाड़ से गिरी बस, 16 की मौत और कई घायल

रायगढ़। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार को एक भीषण बस हादसा हुआ है। जिले के अंबेनाली घाट में एक कॉलेज बस पहाड़ से खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 16 लोगों के मारे जाने की खबर है। हादसे

प्रारंभिक रूप से मिल रही जानकारी के अनुसार यह बस डंपोली के बालासाहब सावंत कॉलेज की थी और इसमें 40 लोग सवार थे। बस में सवार सभी लोग कॉलेज का स्टाफ बताया जा रहा है जो पिकनिक के लिए महाबलेश्वर जा रहा था। बस दुर्घटना की खबर इसमें ही सवार एक शख्स ने दी।

दरअसल, यह शख्स इस हादसे में जिंदा बच गया और खाई से बाहर आकर उसने फोन किया तब जाकर राहत और बचाव दल को हादसे की जानकारी मिली।

हादसे की सूचना के बाद एनडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना हो चुकी है। जिस जगह पर हादसा हुआ है वो रायगढ़ से 100 किमी दूर स्थित है। ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

बताया जा रहा है कि घाट में आए एक मोड़ पर ड्रायवर का संतुलन बिगड़ गया जिसके कारण बस 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button