Latest

विस चुनाव के लिए संगठन है तैयार

 

अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मिली

अपना दल युवा मंच के राष्ट्रीय सचिव अम्माद हसन ने किया स्वागत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । प्रयागराज के समाजसेवी व अपना दल एस के युवा मंच के राष्ट्रीय सचिव अम्माद हसन ने आज कानपुर में अपना दल एस की पार्टी बैठक में शामिल हुए। इसके पूर्व उन्होंने सबसे पहले अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का कानपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ कानपुर मंडल की बैठक में हिस्सा लिया। राष्ट्रीय सचिव श्री अम्माद ने बताया कि अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पार्टी के पदाधिकारियों कई दिशा निर्देश दिए है जिसमे पार्टी की नीतियों को जन – जन तक पहुचाना एवं आम जनमानस की समस्याओं के शीध्र निवारण पर बात की गई जिससे कि लोगों को परेशानी न होने पाये। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ आगामी विस चुनाव मे मजबूती के साथ बूथों पर लगने का जरूरी निर्देश प्रयागराज के अपना दल के युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्माद हसन ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई के एजेंडा पर काम कर रही अपना दल एस आगामी विस चुनाव के लिए सजग एवं मज़बूत है। लखनऊ एयरपोर्ट पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल को आभार व्यक्त करने के पश्चात श्री अम्माद ने मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के समस्त पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर विजय चौरसिया प्रदेश अध्यक्ष युवा मंच ,रेखा वर्मा दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री , गोलू पाल, हर्ष यादव, दानिश खान,साहिल खान,नीरज ,इमरान,शुभम,अजीत राणा यादव सहित अन्य लोग मौजूदा रहे।

Related Articles

Back to top button