Latest
कड़ाके की ठंड से नए वर्ष की अगाज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नये वर्ष 2022 का आगाज आज कड़ाके की ठंड से हुआ। सुबह कोहरे से वातावरण ढंका रहा वही बाहर निकलने पर ऐसा लग रहा कि मानो स्नो फाल हो रहा है। शीतलहर हड्डियों को कंपा रही है। अभी तक सूर्यदेव का दर्शन नहीं हो सका है। वहीं बीते वर्ष का अंतिम दिन इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। मौसम का यह हाल प्रयागराज व आसपास के जिलों प्रतापगढ़ और कौशांबी में भी है। मौसम विज्ञानियाें ने अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं जताई है।



