सपा महानगर सैनिक प्रकोष्ठ का हुआ गठन 25 सदस्यों को दी गई ज़िम्मेदारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी के नगर कार्यालय चौक मे महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता व रवीन्द्र यादव रवि के संचालन मे देश की हिफाज़त करने वाले रीटायर्ड सैनिकों को सपा महानगर के सैनिक प्रकोष्ठ मे मनोनयन पत्र सौंपा कर प्रदेश मे समाजवादी पार्टी सरकार बनवाने मे अहम रोल अदा करने की ज़िम्मेदारी दी गई।शिव बाबु यादव सैनिक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष बने 18 सदस्यों की महानगर कमेटी के साथ तिनो विधान सभा अध्यक्षों की भी घोषणा की गई।महेश चन्द्र ,लालजी यादव ,सुधाशंकर मिश्रा ,सर्वजीत व एस बी सिंह को महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया।रविनाथ पाल नगर महासचिव तो विनोद कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी गई।संतोष यादव सैनिक प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी बनाए गए। राम सुन्दर यादव शहर उत्तरी ,कमलेश सिंह यादव शहर पश्चिमी ,श्यामबाबु यादव शहर दक्षिणी के विधान सभा अध्यक्ष बनाए गए।प्रयागराज यादव ,संदीप पाल ,गुलाब यादव ,बृजेश ,मानिक चन्द्र सत्यनारायण लल्लन ,अशोक कुमार पाण्डेय ,श्रीराम यादव को महानगर सचिव की ज़िम्मेदारी दी गई।राकेश यादव को कमेटी मे कार्यकारिणी सदस्य तो मन्ना राम निषाद शहर दक्षिणी विधान सभा का उपाध्यक्ष नामित किया गया।सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों का नगर कार्यालय मे फूल माला पहना कर स्वागत करते हुए बधाई दी गई।



