Latest

मिन्नतों के बावजूद अधिकारियों ने नहीं ठीक कराया संपर्क मार्ग

ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर सही कराया संपर्क मार्ग

(अनुराग शुक्ला ) लंभुआ,सुलतानपुर( अनुराग दर्शन समाचार )। लंभुआ नगर पंचायत हो जाने के बावजूद भी ग्रामीणों की समस्याएं जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने के बावजूद भी अधिकारी ध्यान नहीं देते। ग्रामीणों ने बताया सरकार द्वारा बार-बार मिन्नतें की गई फिर भी कोई ध्यान नहीं दिया । लंभुआ नगर पंचायत क्षेत्र के बेदू पारा ग्राम मे फोरलेन सड़क बन जाने से धोबी बस्ती में जाने वाली संपर्क मार्ग काफी नीचे हो गया, जिससे ग्रामीणों को आने जाने में कठिनाई का सामना होने लगा। बार-बार लिखित शिकायत के बावजूद नगर पंचायत के अधिकारी संपर्क मार्ग को ठीक नहीं कराया। थक हार कर ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा करके मटेरियल गिरवाया, श्रमदान करके संपर्क मार्ग को ठीक किया। श्रमदान करने वालों ने विपिन कनौजिया, अंकित, रंग बहादुर, घनश्याम कनौजिया, राकेश, सुशील, मूलचंद शर्मा, अनुराग शर्मा, राम आसरे, अजय पांडे मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button