शहर उत्तरी से अनुग्रह सहित चार सीटों पर कांग्रेस ने उतारे प्रत्याशी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर उत्तरी से अनुग्रह सहित चार सीटों पर कांग्रेस ने उतारे प्रत्याशी, रामपुर खास से मोना होंगी उम्मीदवार प्रयागराज प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा से निवर्तमान विधायक आराधना मिश्रा मोना, प्रतापगढ़ सदर से नीरज त्रिपाठी, बाबागंज से बीना रानी और मंझनपुर कौशाम्बी से अरुण कुमार विद्यार्थी को उम्मीदवार बनाया गया है।विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 125 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसमें प्रयागराज में चार सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार इलाहाबाद शहर उत्तरी विधानसभा सीट से अनुग्रह नारायण सिंह, फाफामऊ से दुर्गेश पांडेय, इलाहाबाद शहर दक्षिणी से अल्पना निषाद, बारा से अंजू संत के नाम है। चार सीटों में तीन पर महिलाओं को टिकट दिया गया है।इसी तरह प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा से निवर्तमान विधायक आराधना मिश्रा मोना, प्रतापगढ़ सदर से नीरज त्रिपाठी, बाबागंज से बीना रानी और मंझनपुर कौशाम्बी से अरुण कुमार विद्यार्थी को उम्मीदवार बनाया गया है। इलाहाबाद उत्तरी से अनुग्रह नारायण के नाम की घोषणा काफी पहले हो चुकी है।



