Latest
दिनदहाड़े स्कॉर्पियो का शीशा तोड़कर नगदी और लाइसेंसी पिस्टल चोरी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। हंडिया थाना क्षेत्र के कस्बे में शक्ति मेडिकल स्टोर के मालिक राजू सिंह आज अपने घर बमैला से स्कॉर्पियो लेकर दुकान कस्बे में पहुंचे और दुकान के सामने अपनी गाड़ी खड़ी की। जैसे ही वह अपनी गाड़ी लाक कर मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। कि बदमाशों ने उनके गाड़ी के खिड़की का शीशा तोड़कर उसमें रखी बैग लेकर फरार हो गए। बैग में लाइसेंसी पिस्टल, लैपटॉप, ₹30000 नगद, पैन कार्ड आदि जरूरी कागजात उसमें थे। दिनदहाड़े इस घटना को लेकर कस्बे में दहशत का माहौल हो गया है। घटना की सूचना थाना प्रभारी हंडिया को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बयान दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।



