रिलीज़ हुआ सलमान का नया वीडियो सांग मैं चला

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सलमान खान पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक गमछा लपेटे हुए फोटोज साझा करके लोगों में जिज्ञासा पैदा करने का प्रयास किया था। उन्होंने उस वक़्त इस पोस्ट में ये कहा था कि वो जल्द की कुछ नया लेकर आने वाले हैं. उन्होंने टीजर रिलीज का एलान करके लोगों में नई मूवी की चर्चा शुरू करा दी लेकिन सबकी सोच से अलग सलमान खान एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो के साथ दर्शकों के मध्य आ चुके है. गुरु रंधावा का गाया हुआ गाना ‘मैं चला जिसमें सलमान खान, एक्ट्रेस-सिंगर यूलिया वंतूर ने भी आवाज दी है जिसपर सलमान रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे है. उस गाने को रिलीज़ कर दिया गया है इस गाने में सलमान पंजाबी लड़के की भूमिका में दिखाई दे रहे है. गुरु रंधावा ने इस गाने को बहुत प्यार से गाया है. सलमान के फैंस एक बार फिर उन्हें रोमांटिक अंदाज में देखकर बहुत उत्सुक दिखाई दे रहे है। सलमान खान जहां एक तरफ अपने एक्शन अवतार के लिए जाने जाते है वहीं दूसरे तरफ उनके रोमांस अवतार का भी कोई भी तोड़ नहीं है. सलमान खान का ये नया लुक उनकी लास्ट मूवी ‘अंतिम : द फाइनल ट्रूथ से मिलता जुलता लग रहा है क्योंकि उस मूवी में भी वो पंजाबी अवतार में दिखाई दिए थे लेकिन उस फि़ल्म में वह एक्शन करते नजऱ आए थे और इस म्यूजिक वीडियो में पूरी तरह से वो रोमांस करते नजऱ आ रहे है। इस गाने में उनकी दोस्त यूलिया वंतूर ने वॉइस दी है। यूलिया और गुरु की आवाज ने इस गाने की खूबसूरती को बढ़ा दिया है। इस गाने में सलमान के साथ प्रज्ञा जायसवाल दिखाई दे रही है. दोनों की जोड़ी बहुत सुंदर लग रही है. इस गाने को टी-सीरीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा चुका है. इस गाने में शब्बीर अहमद की कंपोजिशन है और इस गाने को निर्देशित कर चुके है शबीना खान ने इस गाने को सलमा खान ने प्रोड्यूस किया है। इए गाने की चर्चा इसलिए भी बहुत है क्योंकि सबको पता है सलमान और यूलिया वंतूर के बीच बहुत अच्छी मित्रता है।एक तरह से सलमान इस गाने के जरिए यूलिया को प्रमोट कर रहे हैं।



