Latest

अमित शाह सबसे पहले पहुंचे बांकेबिहारी मंदिर

मथुरा ( अनुराग दर्शन समाचार )।गृहमंत्री अमित शाह वृंदावन स्थित पवन हंस हैलीपेड से सीधे ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। बांके बिहारी मंदिर में अमित शाह को फूलों की मालाओं के साथ तस्वीर दी गई। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री मेघलवाल और श्रीकांत शर्मा भी रही। मंदिर पहुंचने से पहले उन गोस्वामी पुजारियों का गोविड टेस्ट किया गया जिन्होंने अमित शाह को पूजा अर्चना करानी थी। अमित शाह के पहुंचने से पहले ही सूरक्षा व्यवस्था चाक चैबंद कर दी गई थी। गृहमंत्री का हैलीकाप्टर सुबह 11ः37 बजे पवन हंस हैलीपेड पर पहुंचा। ठाकुर जी के दर्शन करने के बाद वह अपने कार्यक्रम में व्यस्त हो गए। इस बीच उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं भी पूरा ध्यान रखा। हैलीपेड से निकलते ही उत्साही कुल लोग जोशीली नारेबाजी कर रहे थे, अमित शाह ने गाडी से उतर कर उनका अभिवादन स्वीकार किया और फिर काफिला आगे बढ गया।

Related Articles

Back to top button