Latest

माघ मेला कार्यालय में गायब हो रहे हैं प्रार्थना पत्र

माघ मेला क्षेत्र में ऐसे गैर जिम्मेदार अधिकारी और काम ना करने वाले के ऊपर कड़ी कार्यवाही की मांग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज सेवा समिति की वर्चुअल बैठक, दारागंज स्थित संस्था के कार्यालय पर अध्यक्ष पंडित धर्मराज पाण्डेय की अध्यक्षता में शुरू हुआ ।जिसमें संस्था का सिविर न लग पाने के बाद भी माघ मेला क्षेत्र में ,कोरोना की गाइडलाइन मानते हुए सभी सेक्टरों में संगम विश्व धरोहर महाअभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में संस्था के सचिव, तीर्थराज पाण्डेय बच्चा भैया ने सभी सदस्यो को जानकारी देते हुए बताया कि ,संस्था के शिविर लगने के संदर्भ में 21-11, 2021 को संस्था के शिविर हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया था। उसके पश्चात माघ मेला अधिकारी शेषमणि पांडे जी को मिल कर दिया गया। वर्तमान समय में तैनात मेलाअधिकारी चौहान जी को भी पत्र दिया गया। लेकिन मेला कार्यालय पर प्रार्थना पत्र के संदर्भ में क्या प्रगति हुई, ढूंढने पर भी इसकी कोई जानकारी नहीं दे पाया। जिसके कारण माघ मेले में होने वाला संक्षिप्त आयोजन हेतु शिविर का स्वरूप नहीं बन पाया ।अब बिना सुविधा व्यवस्था के ही माघ मेला क्षेत्र में ,संगम विश्व धरोहर महा अभियान का जन जागरण होगा। वर्चुअल बैठक में, प्रयागराज सेवा समिति की महिला मोर्चा अध्यक्ष ,अनुपमा पाण्डेय, सांस्कृतिक मंत्री, विष्णु दयाल श्रीवास्तव, एडवोकेट योगेश झमाझम, एडवोकेट, अमित जौनपुरि, शिव प्रकाश उपाध्याय ,विनीता केसरवानी, मास्टर सुरेंद्र श्रीवास्तव ,आकाश निषाद, मोहित गुप्ता ,प्रभु राज पाण्डेय आदि सभी ने माघ मेला क्षेत्र में ऐसे गैर जिम्मेदार अधिकारी व सही ढंग से काम ना करने वाले के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। और सभी ने सामूहिक रूप से कहा कि वर्तमान लचर व्यवस्था को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश की राज्यपाल को पत्र लिख कर अवगत कराने का निर्णय हुआ। अंत में में सभी सदस्यों ने भगवान वेणी माधव, त्रिवेणी, संगम की जय कर बैठक का समापन किया।

Related Articles

Back to top button