अल्पसंख्यक सम्मेलन मे विधायक हाकिम लाल बिन्द ने साधा भाजपा पर निशाना

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के सम्मेलन मे हण्डिया विधायक हाकिम लाल बिन्द ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।कहा भाजपा सरकार मे मुस्लिमों का बहोत शोषण किया गया।गोकशी के नाम पर भाजपा नेताओं के इशारे पर शासन व प्रशासन ने नौजवानो को फर्ज़ी फंसाया और जेल भेजने का कार्य किया।उनहोने अल्पसंख्यक समुदाय से एकजुट होकर सपा के चुनाव चिन्ह साईकिल का बटन दबा कर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आहृवान किया।विधान सभा अध्यक्ष हाफिज़ ऐनुल हसन के संयोजन मे हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अल्पसंख्यक सभा के ज़िलाध्यक्ष मो०इसराइल ने अल्पसंख्यक समाज के लोगों से हाकिम लाल बिन्द को भारी वोटों से जिता कर अखिलेश यादव के नेत्रित्व मे उत्तर प्रदेश मे सरकार बनाने का आहृवान किया।कार्यक्रम मे अल्पसंख्यक सभा हण्डिया की कमेटी का विस्तार करते हुए एक दर्जन लोगों को मनोनयन पत्र सौंपा गया।नवनियुक्त पदाधिकारीयों को हाकिम लाल बिन्द द्वारा अंगवस्त्र फूलमाला पहना कर बधाई दी गई।अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव किताब अली ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुश्ताक़ काज़मी ,हण्डिया प्रभारी मुलायम यादव ,अतर सिंह ,रिज़वान अहमद सहित अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सपा नेता वकील अहमद ने किया।कार्यक्रम के उपरान्त क्षेत्र के बाज़ारों व घर घर जा कर हाकिम लाल बिन्द के समर्थन मे लोगों से वोट देने की अपील भी की गई।
सपा सैनिक प्रकोष्ठ ने मण्डल प्रभारी रविनाथ पाल का ज़िला कार्यालय पर किया स्वागत
समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष शिव बाबू यादव द्वारा सेवानिवृत्त सैनिक बन्धुओं ने जार्जटाउन स्थित ज़िला कार्यालय पर समिक्षा बैठक मे आए सैनिक प्रकोष्ठ के मण्डल प्रभारी रविनाथ पाल का फूल माला पहना कर ज़ोरदार स्वागत किया गया।ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव की अध्यक्षता मे हुई बैठक में सपा सैनिक प्रकोष्ठ को सपा का अहम संगठन बताते हुए प्रत्येक बूथ पर सरहद पर रहकर कार्य करने के अनुभव के साथ डटे रहने की बात कही।मण्डल प्रभारी रविपाल ने अखिलेश यादव.को मुख्यमंत्री बनिने तक सैनिक प्रकोष्ठ को एक प्रहरी की भूमिका मे कार्य करने की बात कही।बैठक में सैनिक प्रकोष्ठ के ज़िलाध्यक्ष अजीत यादव ज़िला महासचिव मनोज कुमार ने संगठन के सैनिकों का मण्डल प्रभारी से परिचय कराते हुए प्रत्येक बूथ पर दो दो सैनिकों को लगाने की बात कही।



