प्र्रयागराज शहर दक्षिणी के संवेदनशील बूथोें पर तैनात किए जाएं पैरा मिलेट्री फोर्सः नन्दी

मतदान से पहले संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च कराए जाने की मांग
मंत्री नन्दी ने एडीजी प्रयागराज जोन से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन
कहा, स्वच्छ छवि वालों पर न हो 107/16 की कार्रवाई
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर निष्पक्ष तरीके से मतदान हो सके, इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, प्रयागराज शहर दक्षिणी के विधायक व भाजपा प्रत्याशी नन्द गोेपाल गुप्ता नन्दी ने शहर दक्षिणी के संवेदनशील बूथों पर पैरा मिलेट्री फोर्स लगाए जाने की मांग की है। मंगलवार को मंत्री नन्दी ने एडीजी प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश केे आफिस में जाकर उनसे मुलाकात करते हुुए इस सम्बंध में ज्ञापन सौंपा। मंत्री नन्दी ने कहा कि 263 शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में कुल 404 मतदान केंद्र हैं। जिनमें से कई मतदान केंद्र ऐसे हैं जो काफी संवेदनशील हैं। पिछले निर्वाचन में ऐसे संवेदनशील मतदान केंद्रों के मतदेय स्थलों (बूथ) पर पिछले निर्वाचन में उपद्रवी तत्वों द्वारा बूथ पर कब्जा करने व मतदाताओं को मतदान से रोकने की घटनाएं हो चुकी हैं। बड़ी संख्या में मतदाताओं कोे रोकने का प्रयास किया गया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में इस तरह के अराजक तत्व सक्रिय न होने पाएं और मतदान प्रभावित न हो इसलिए प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के 86 संवेदनशील मतदेय स्थल (बूथ) पर पैरा मिलेट्री फोर्स तैनात कर कड़ी सुरक्षा में मतदान सम्पन्न कराया जाए। यही नहीं अराजक तत्वों के हौसले को पस्त करने के लिए शहर दक्षिणी के संवेदनशील इलाकों में पुलिस व पैरा मिलेट्री फोर्स का फ्लैग मार्च भी कराया जाए। ताकि अपराधी प्रवृत्ति लोगों के हौसलेे पस्त हो सके। मंत्री नन्दी ने संवेदनशील मतदेय स्थलों पर पैरा मिलेट्री फोर्स तैनात कराए जाने के साथ ही विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अराजक तत्वों केे खिलाफ की जा रही 107/16 की कार्रवाई में स्वच्छ छवि के लोगों कोे शामिल न किए जाने की मांग की। कहा कि शांतिपूर्ण एवं सकुशल मतदान संपन्न कराने के लिए यह आवश्यक है कि शरारती तत्वों के विरूद्ध 107/16 की कार्रवाई की जाए। लेकिन यह भी आवश्यक है कि जिन नागरिकों के खिलाफ थाने में एक भी मुकदमा दर्ज नहीं है और उनकी पृष्ठभूमि भी बेहद स्वच्छ एवं अनुशासित है तोे ऐसे लोगों के खिलाफ 107/16 की कार्रवाई न की जाए। ऐसी कार्रवाई लोगों को भयभीत करने वाली एवं निर्वाचन आयोग की मंशा के विपरीत है। अतः ऐसी अनावश्यक व आधारहीन कार्रवाई की समीक्षा कर उन पर तत्काल रोक लगाई जाए।
एडीजी जोन ने आश्वस्त करते हुए कहा कि स्वच्छ छवि वाले जिन लोगों के खिलाफ 107/16 की कार्रवाई की गई है, उसे तत्काल निरस्त किया जायेगा। वहीं लापरवाही बरतने वाले ऐसे पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



