Latest

हिजाब पहनने वाली छात्राओं को टारगेट करने वाले हिंदूवादी संगठनों पर रोक लगाई जाए

छात्राओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी दिया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। हिजाब पहनने का मुद्दा प्रयागराज में भी अब गूंजने लगा है। गुरुवार को दोपहर बाद पुराने शहर के अटाला इलाके में मुस्लिम छात्राओं ने सड़क किनारे बैठ कर धरना शुरू कर दिया। इसमें कई छात्राएं जेएनयू दिल्ली से जुड़ी हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय और अन्य कॉलेज की छात्राएं मांग कर रही हैं कि हिजाब पहनने वाली छात्राओं को टारगेट करने वाले हिंदूवादी संगठनों पर रोक लगाई जाए। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। छात्राओं ने राष्ट्रपति को संबंध संबोधित ज्ञापन भी तैयार किया है। विरोध प्रदर्शन के लिए छात्राओं को प्रशासन की ओर से दो घंटे की अनुमति मिली है। दोपहर दो बजे बजे शुरू हुए प्रदर्शन में आसपास के मुस्लिम इलाकों की बहुत सारी युवतियां और महिलाएं शामिल हो गई हैं। धीरे-धीरे भीड़ बढ़ने की वजह सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button