गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह पहुंची गिरिाज जी की शरण

गृहमंत्री की पत्नी ने सोनल शाह ने पूजा अर्चना कर मांगी मनोती
(अनुराग शुक्ला )मथुरा(अनुराग दर्शन समाचार )। गिरिराज धाम गोवर्धन केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह मंगलवार को परिजनों के साथ गोवर्धन गिरिराज जी की शरण पहुंची। जहां जतीपुरा के मुखारबिंद मन्दिर में गिरिराज जी की पूजा अर्चना कर मनोती मांगी।मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह वाई रोड़ कार से जतीपुरा मुखारबिंद मंदिर पहुंची।वहां पूजा अर्चना के उपरांत उन्होंने दाऊजी मंदिर में दर्शन किए।ईशु मुखिया ने मन्त्रोच्चारण कर पूजा कराई।ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के प्रतिनिधि रमाकांत शर्मा ने उनकी अगुवानी की।भाजपा के ओमप्रकाश शर्मा ने उत्तरी एवं मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय ने पटुका ओढ़ाकर स्वागत किया।माधव शर्मा दीपक शर्मा अमन कौशिक राहुल कौशिक जितेंद्र कौशिक हरभान सिंह आदि उपस्थित रहे।


