मतदान के लिए छात्राओं को जागरूक कर दिलाई गई शपथ

जगत तरण डिग्री कॉलेज में हुआ मतदान जागरूकता कार्यक्रम
कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतदान करें : डॉ. ईशान्या राज
महिलाएं अपने मताधिकार की अहमियत को समझें : डॉ पुष्पा पाल
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। विधानसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान हेतु जनपद भर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को जगत तरण डिग्री कॉलेज में नेशनल सोशल सर्विस स्कीम के तहत छात्राओं के लिए मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस जागरूकता कार्यक्रम का संचालन डॉ. कस्तूरी व डॉ. नीलिमा ने किया। कार्यक्रम में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ. ईशान्या राज व डॉ पुष्पा पाल व आरजे गोविंद ने मतदान करने के लिए छात्राओं से अपील की व सभी छात्राओं को मतदान हेतु शपथ दिलाया। कार्यक्रम में डॉ. ईशान्या राज ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अहतियात का पालन करते हुए छात्राओं से मतदान करने हेतु अपील किया। उन्होने कहा कि शासन ने कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण हेतु मतदान केन्द्रों पर कोविड अनुरूप मानक तय किए गए हैं। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतदान करें व मतदाता घर से खाना खाकर ही मतदान केंद्र पहुंचे। डॉ पुष्पा पाल ने मतदान में महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा की और कहा कि अगर राजनीति में महिलाओं को देखना चाहते हैं तो हमें जागरूक रहना जरूरी है तथा महिलाएं अपने मताधिकार के प्रयोग की अहमियत को समझें। आरजे गोविंद ने कार्यक्रम में छात्राओं को विगत 2017 से वोटिंग संबंधी आंकड़ों के बारे में जानकारी दी तथा मतदान में भाग लेने के लिए छात्राओं से अपील की। कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ दीपशिखा बनर्जी ने छात्राओं से मतदान करने की अपील की व मताधिकार के लिए अपने परिजन को जागरूक करने के हेतु सलाह दी।



