Latest

वर्कर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी की ओर से रोजगार ट्रेनिंग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आर्य कन्या महाविद्यालय परिसर में आज कल होने वाले प्लेसमेन्ट की तैयारी हेतु वर्कर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी की ओर से रोजगार ट्रेनिंग करायी गयी। श्री प्रभाकर, गुड वर्कर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड ने छात्राओं को प्रश्नोत्तरी के माध्यम से प्लेसमेन्ट के लिए उपयुक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि सभी मनुष्यों में रूचियों की विभिन्नताएं है: अतः उसे जानना आवश्यक है। उन्होनें बायोडेटा, रिज्यूमें और सी.वी. का अन्तर बताने के लिए जरूरी टिप्स दिए। विभिन्न कम्पनियों जैसे फ्लिपकार्ट,अमेजन इत्यादि के बारे में बताया। श्री अफजल ने कम्पनी का इतिहास बताते हुए। बताया कि सोनू सूद ने इस कम्पनी को स्थापित किया है। उन्होनें बताया कि प्लेस्टोर पर एप पर जाकर भी रिज्यूमें बनाया जा सकता है। महाविद्यालय की प्राचार्या, डॉ0 रमा सिंह ने सभी छात्राओं को चयन के बारे में जरूरी टिप्स देते हुए अनुशासित रहने के लिए कहा। डॉ0 ममता गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का परिचय देते हुए उनका स्वागत किया। आभार ज्ञापन डॉ0 अमित पाण्डेय ने किया।

Related Articles

Back to top button