Latest

पूरे सजधज के साथ निकाली जाएगी त्रिशूल भगवान की पैंतीस्वी दर्शन शोभा यात्रा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जय शिव सेना भारत की पूज्य पाद वेद रक्षित धर्मगुरु त्रिशूल भगवान की पैंतीस्वी दर्शन शोभा यात्रा एक मार्च को महाशिवरात्रि के पर्व पर परंपरागत तरीके से पूरे सजधज के साथ निकाली जाएगी। सेना की केन्द्रीय यात्रा के संयोजक विशाल साहनी ने यात्रा मार्ग का वर्णन करते हुए बताया । साहनी के अनुसार जय शिव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओंकारनाथ त्रिपाठी ने प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर प्रदेश महामंत्री बब्बन सिंह ,सुधीर गेठे,दुर्गेश नंदिनी, बिरजू सोनकर , बादल केसरवानी,मोनू सेठ , अभिलाष केसरवानी तथा अनुज अग्रवाल को संपूर्ण यात्रा व्यवस्था का दाईत्व सौंपा है। दिगंबर त्रिपाठी, राजीव बंटी,अवनीश शुक्ला, राजेश केसरवानी , संतोष अग्रहरी, आनंद जी टंडन, अनूप केसरवानी, को संपूर्ण यात्रा मार्ग में मंचीय व्यवस्था का दाईत्व सौंपा। पूज्य पाद वेद रक्षित धर्मगुरु त्रिशूल भगवान (अखाड़ा गुरु पंथ) की यात्राएं करेली सादियापुर हर्षवर्धन नगर,मीरापुर,होते हुए खन्ना डिग्री कॉलेज चौराहा पहुंचेंगी। वही पर दो घोड़ों वाले दिव्य रथ पर सवार भगवान त्रिशूल का रथ वही पहुंच कर अत्तरसुईया मंदिर लाल डिग्गी होते हुए बाबा दरवेश्वरनाथ मंदिर जॉन्सेंगंज 12 बजे पहुंचेगी जहां से त्रिशूल भगवान और बाबा दरवेश्वरनाथ की पूजा भोग आरती के पश्यात फल मंडी कोतवाली से होते हुए अपराह्न 1 बजे नकाशकोना पहुंचेंगी। मुट्ठीगंज हटिया चौराहा से चल कर सभी त्रिशूल भगवान की यात्राएं थाना मुट्ठीगंज के सामने से बलुआघाट,कल्याणी देवी होते हुए कोतवाली के सामने से 01 बजे नकाशकोन्हा पहुंचेंगी।इसी तरह गड्डिकला की यात्रा भी श्री हनुमान मंदिर (शाहगंज थाना के सामने) पूजा आरती करके 01 बजे नकाशकोना पहुंचेगी। नकाशकोंना चौरहाये पर नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह द्वारा त्रिशूल भगवान की पूजा आरती करने के पश्यात सभी यात्राएं खुल्दाबाद गुरुद्वारा होते हुए 02 बजे ऊंचा शिवालय रांझू दयाली धर्मशाला पहुंचेगी वहां पर उपस्थित श्रद्धालु भक्तो द्वारा दर्शन पूजा आरती के पश्यात अखाड़ा पूज्य पाद वेद रक्षित धर्मगुरु त्रिशूल भगवान (गुरुपंथ) की समस्त यात्राएं खुल्दाबाद गुरुद्वारा,गाड़ीवंटोला, स्टेशन मार्ग, जानसेनगंज चौराहा घंटाघर ,फलमंडी, लोकनाथ, रामभवन ,मुट्ठीगंज बड़ा चौराहा से आर्य कन्या चौराहा, कोठापार्चा, हिंदी साहित्य समेलन जीरो रोड ,घंटाघर चौराहा से कोतवाली स्थित पूज्य पाद त्रिशूल भगवान के कोतवालेश्वर बाबा मंदिर में पूजा आरती की जाएगी वहां से चल कर संपूर्ण यात्रा माता कल्याणी देवी मंदिर पहुंचेंगी जहा यात्रा संयोजको द्वारा माता कल्याणी देवी की पूजा आरती एवम माता कल्याणी देवी मंदिर के पीठाधिश्वर द्वारा पूज्य पाद वेद रक्षित धर्मगुरु त्रिशूल भगवान की पूजा आरती एवम प्रसाद वितरण के पश्यात यात्रा पूर्ण होगी। यात्रा में दर्जनों रथ, झांकियां, बैंड बाजा, घोड़े एवम धवज पताकाएं यात्रा को भव्यता प्रदान करेंगी।

Related Articles

Back to top button