Latest

विश्व में शांति की मंगल कामना के लिए किन्नर समाज ने किया पूजन और हवन

हवन के माध्यम से दिया शांति का संदेश – महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।विश्व में हो रहे युद्ध को देखते हुए आज सदस्य किन्नर कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश महामण्डलेश्वर कौशल्या नंद गिरी (टीना माँ) ने विश्व शांति के लिए अपने आवास पर बुधवार की पूजा व हवन किया । पूजा एवं हवन करने के पश्चात महामण्डलेश्वर कौशल्या नंद गिरी ने बताया कि पूरे विश्व में जगह जगह युद्ध हो रहा है या होने के कगार पर है। यूक्रेन-रूस,चीन -ताइवान,व अफ़ग़ानिस्तान के साथ साथ अरब देशों में युद्ध की सिथत के कारण पूरे विश्व की सिथत बहुत ख़राब है। वैसे भी कोरोना के कारण स्थिति अत्यंत दयनीय हो गया है । ऊपर से विश्व युद्ध का खतरा इस विषम परिस्थितियों के कारण समस्त मानव जाति की मंगल कामना हेतु व विश्व में शांति की मंगल कामना के लिए पूजा व हवन किन्नर समाज की तरफ़ से किया गया । पूजा वाहन के पश्चात विश्व में शांति हो ।यूक्रेन में फंसे अपने भारतीयों को सरकार सकुशल वापस ले आए इसके लिए भगवान बुद्ध का हवन और पूजन महामण्डलेश्वर कौशल्या नंद गिरी (टीना माँ) के नेतृत्व में हुआ। इस पूजा व हवन में हण्डिया से सोनी ,फूलपुर से पारो के साथ होलागढ से आशा कोरावं से ललाइन, नैनी से मदन किन्नर व सनम ने अपने अपने शिकार के साथ भागीदारी की।

Related Articles

Back to top button