राज्य विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाये आज से शुरु

औचक निरीक्षण के लिए उड़ाका दल कई केंद्रों पर पहुंचा
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाये आज से शुरु हो गया है। पहली पाली में बीएएलएलबी की परीक्षा हुई। नकलविहीन परीक्षा के लिए केंद्रों पर औचक निरीक्षण के लिए उड़ाका दल केंद्रों पर पहुंचा। पीआरओ डा. अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी केंद्र अधीक्षकों से कहा गया है कि वह शुचिता बनाए रखें। विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध मंडल के चारों जिलों (प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़) के कालेजों में कुल 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार से शासन को भी प्रतिदिन परीक्षा के बारे में रिपोर्ट भेजनी होगी। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन भी सक्रिय हो चुका है। कुलपति डा. अखिलेश सिंह ने बताया कि दो पालियों में परीक्षा आफलाइन मोड में कराई जाएगी। इस वर्ष विषम सेमेस्टर के तकरीबन 1.20 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। पहले दिन बीएएलएलबी की परीक्षा हो रही है। परीक्षा का समापन 27 मार्च को होगा। कुलपति ने बताया कि परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर छात्र-छात्राओं का प्रवेश अब वंचित कर दिया जाएगा। साथ ही पाठ्यक्रम और संबंधित पेपर से भी डिबार कर दिया जाएगा। यह निर्णय अन फेयर मीन्स कमेटी लेगी कि कार्रवाई की अवधि कब तक होगी।
शासन को भेजना होगा रिपोर्ट
कुलपति ने बताया कि इस बार शासन को भी रिपोर्ट प्रतिदिन देना होगा। ऐसे में सभी केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि दूसरी पाली की परीक्षा के बाद वह हर हाल में छात्रों की उपस्थिति की रिपोर्ट उपलब्ध करा दें। इसके बाद यहां से मंडल का पूरा ब्योरा तैयार कर शासन के उच्च शिक्षा विभाग को भेज दिया जाएगा। इस बार शासन भी परीक्षा को लेकर सख्त है ताकि लारवाही न बरती जा सके।


