अखिल भारतीय महिला व्यापार मंडल का हुआ विस्तार

महानगर के बनाए गए प्रभारीयो को सौंपा मनोयन पत्र
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।आज अखिल भारतीय महिला व्यापार मंडल की मंडल प्रभारी लक्ष्मी बहुगुणा ने प्रांतीय संगठन मंत्री जिला अध्यक्ष प्रयागराज रमेश केसरवानी की सहमति से महानगर में विस्तार करते हुए महिला व्यापारी नेता नम्रता श्रीवास्तव को शहर दक्षिणी प्रभारी, शालिनी सिन्हा को शहर पश्चिमी प्रभारी, कल्याणी बसाक को शहर के प्रभारी के अलावा शहर उत्तरी अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव पार्षद को बनाया अंजना गुप्ता को महानगर सचिव के पद पर नियुक्ति किया है । मनोयन पत्र देते हुए जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी महानगर उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह लाली सरदार, व्यापारी नेता अजय श्रीवास्तव, आज की बैठक में प्रमुख रूप से अपूर्वा चंद्रा अनीता मिश्रा, पूनम द्विवेदी, मुनमुन अधिकारी, कुमुद केसरवानी, तनु केसरवानी, रीता साहू, माया द्विवेदी, उषा गुप्ता, अंजना गुप्ता, शशि सक्सेना ने बैठक में भाग लिया।




