बसपा संस्थापक कांशीराम का 88 वाँ जन्मदिन सादगी से बसपाईयों ने मनाई

लिया संकल्प, बसपा को करेंगे मजबूत
विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार पर कार्यकर्ताओं ने किया मंथन
मुख्य सेक्टर प्रभारियों को जिम्मेदार ठहराया
जयंती पर नही दिखे बसपा के दस प्रत्याशी
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। बामसेफ, डीएस -4 तथा बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक बहुजन मसीहा परिवर्तन के महानायक कांशीराम का 88 वाँ जन्मदिन सादगीपूर्ण ढंग से मम्फोर्डगंज स्थित बसपा के मण्डल कार्यालय पर मनाई गई। उक्त अवसर पर उपस्थित बसपा समर्थकों व पार्टी पदाधिकारियों ने बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा बसपा प्रमुख बहन मायावती के नेतृत्व में बसपा को बूथ स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
जयंती कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे दस विधानसभाओ के प्रत्याशी
बहुजन समाज पार्टी के जिला कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती के अवसर पर जनपद प्रयागराज में विधानसभा के बारह प्रत्याशियों में मात्र कोरांव (सुरक्षित) से रहे बसपा प्रत्याशी पूर्व विधायक राजबली जैसल तथा सोरांव से प्रत्याशी रहे आनन्द कुमार पासी ही बसपा संस्थापक की जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित रहे जबकि करक्षना, मेजा, बारा, उत्तरी, दक्षिणी, पश्चिमी, फाफामऊ, फूलपुर, प्रतापपुर, हंड़िया के प्रत्याशी कार्यक्रम में नदारत रहे।
कार्यकर्ताओं ने हार पर किया मंथन मुख्य सेक्टर प्रभारियों को जिम्मेदार ठहराया। कार्यक्रम के अवसर जिले के तमाम कार्यकर्ताओं में युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया बहन मायावती के नेतृत्व को मजबूत करने, बसपा के खोए जनाधार को वापस लाने का संकल्प लेते हुए विधानसभा के चुनाव में मिली करारी पराजय के लिए पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया गया। बसपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि मुख्य सेक्टर प्रभारी सही ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन किये होते तो इतनी करारी पराजय न मिलती।
बसपा संस्थापक को सुबह ग्यारह बजे से ही उन्हें पुष्पांजलि करने के लिए तांता लगा रहा जो देर शाम पांच बजे तक चलता रहा। जयंती के अवसर पर मुख्य सेक्टर प्रभारी अशोक गौतम, राजू गौतम, गुलाब चमार, जगन्नाथ पाल, आरएन पांथरी, जिलाध्यक्ष बाबूलाल भंवरा, टीकेश गौतम, एड. रामबृज गौतम, सन्तोष हेला, अतुल टीटू, अभिषेक गौतम, रामसमाज गौतम, सुशील गौतम, मूलचन्द गौंड़, डा. एसपी सिद्धार्थ, डा. अमृतलाल, जीडी गौतम, योगेश्वर कांत, चिंतामणि वर्मा, दीपचंद्र गौतम, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बसपा संस्थापक को याद करते हुए उनके कारवां को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।


