LatestLatestइलाहाबाद समाचारगंगा तट से

Prayagraj की ऐतिहासिक धूमधाम से निकली “हथोड़ा बारात”

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज के पुराने शहर चौक स्थित केसरवानी इंटर कॉलेज से कई वर्षों से हथोड़ा बारात निकाली जाती है । हथोड़ा बारात की तैयारियां पूरे शान शौकत की जाती है ।

हथोड़ा को आरती और पूजन किया जाता है ।उसके पश्चात गाजे बाजे के साथ शहर में परिक्रमा के लिए निकाली जाती है ।आज किन्नर बोर्ड उत्तर प्रदेश की सदस्य और महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी टीना मा ने हथोड़ा को काजल आरती उतारकर शोभा यात्रा के लिए रवाना किया।

कार्यक्रम में शहर के प्रमुख लोग उपस्थित थे । हथोड़ा बाराती आगे आगे रोशनी और बाजा शोभा बढ़ा रहे थे। वही कौशल्या नंदगिरी टीना मां ने कहा होली प्रेम और भाईचारा का संदेश लाती है हमें एक दूसरे से गले मिलकर सभी गिले-शिकवे दूर कर देनी चाहिए तभी सच्ची होली मिलन का संदेश समाज को जाएगा।

Related Articles

Back to top button