मैहर प्रशासन ने मेले में सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम
पूरे नौ दिनों में लाखों की तादाद में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं
सतना ( अनुराग दर्शन समाचार )। जिले के मैहर में 2 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि मेला शुरूआत होगी, वही मैहर में दर्शनार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया हैं, प्रशासन ने भी मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, करीब 11 सौ पुलिस बल एवं सैकड़ों सीसीटीवी सहित तीसरी नज़र ड्रोन कैमरे होगी मेले पर नज़र ।
सतना। जिले के मैहर में चैत्र नवरात्रि में हर साल की तरह इस साल भी नौ दिवसीय मेले के लिए प्रशासन ने विशेष तैयारियां की है, जहां पूरे नौ दिनों में हर रोज लाखों की तादाद में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, पुलिस प्रशासन ने मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या न हो। मैहर मेले के स्थान को 6 जोन में बंटा गया है. जिसमे दो एएसपी, 12 डीएसपी, 30 टीआई, 60 एसआई सहित 11 सौ जवान सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किए गए हैं, जो नौ दिनों तक दो शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे, मेले में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे सहित चार ड्रोन कैमरे से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी रखी जायेगी, इसके साथ ही दो एनाउंसमेंच सिस्टम, ट्रैफिक व्यवस्था, चौकी और सहायता केंद्र भी खोले गए हैं, पैदल पेट्रोलिंग के लिए महिलाओं की टीम बनाई गई है और जगह-जगह मंदिर तक जाने के लिए फ्लैक्स लगाए गए हैं जिसने मंदिर के पता के साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के नम्बर भी लिखे गए हैं. इन पूरे नौ दिनों के लगभग 50 लाख से अधिक श्रद्धालु मेले में आते है।




