कैबिनेट मंत्री नन्दी के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र का विकास है पहली प्राथमिकता: नन्दी
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में फिर एक बार कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद प्रयागराज पहुंचे कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी का लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत के लिए कार्यकर्ता झंडे, पोस्टर और ढोल लेकर पहुंचे थे। उन पर फूल बरसाकर समर्थकों ने अपनी खुशी का इजहार किया। कौड़िहार और फाफामऊ होते हुए मंत्री नन्दी जैसे ही शांतिपुरम चौराहे पर पहुंचे प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
फूलों की बारिश के बीच जय श्रीराम के जयघोष के साथ ही उनका स्वागत किया गया। खुली जीप में सवार होकर मंत्री नन्दी और महापौर ने कार्यकर्ताओं, समर्थकों, व्यापारियों एवं आमजन के प्रति आभार जताया।
मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता में क्षेत्र का विकास पहले भी था और आज भी है और आगे भी रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में उन्हें औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई और निवेश प्रोत्साहन विभाग की जिम्मेदारी मिली है, जिसके तहत उद्योगों के विकास और रोजगार सृजन के साथ ही निवेश और निर्यात बढ़ाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। शहर की सीमा में प्रवेश करते ही फाफामऊ, तेलियरगंज चौराहा, मजार चौराहा, लक्ष्मी चौराहा, नेतराम चौराहा, मनमोहन चौराहा, हिंदू हॉस्टल चौराहा, सिविल लाइंस, हनुमान मंदिर चौराहा, निरंजन डॉट पुल, जॉन्सेनगंज, लोकनाथ चौराहा, सुलाकी चौराहा होते हुए मुट्ठीगंज कार्यालय तक मंत्री नन्दी का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, विजय श्रीवास्तव ज्ञानेंद्र मिश्रा, रणविजय सिंह, अनिल भट्ट, सचिन जायसवाल किशोरी लाल जायसवाल, दिलीप केसरवानी, मनोज मिश्रा, दिनेश विश्वकर्मा, सिद्धार्थ, मनोज गुप्ता, रणविजय सिंह, ओपी द्विवेदी, विजय अरोरा, साहिल अरोरा, अरुण केसरवानी और बचपन गुप्ता आदि शामिल रहे।

