Latest

अंडर 18 राज्य शतरंज चयन प्रतियोगिता ( बालक एवम बालिका ) का आयोजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।जिला शतरंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन कौशांबी एवम टी.आर. एस इंन्टरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में अंडर 18 राज्य शतरंज चयन प्रतियोगिता ( बालक एवम बालिका ) का आयोजन टी .आर. एस इंन्टरनेशनल स्कूल, पावर हाऊस फखिराबाद, सराय अकिल, जिला कौशांबी में 08 अप्रैल से 10 अप्रैल तक आयोजित होगी ।

सचिव राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के समस्त जनपदों से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे टूर्नामेंट में चयनित होने वाले प्रथम 2 बालक एवम प्रथम 2 बालिका खिलाड़ी नेशनल शतरंज चैंपियनशिप U–18 बालक एवम बालिका जो की तमिलनाडु के कोयम्बतूर में होने जा रही है उसमे उत्तर प्रदेश की शतरंज टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे ।
इस प्रतियोगिता में राज्य और जिले के किसी भी गांव और नगर के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं ।
प्रतियोगिता में प्रवेश के लिए या अन्य जानकारी हेतु राघवेंद्र शुक्ला, आयोजन सचिव से सम्पर्क कर सकते हैं मोबाइल संख्या –– 7080066660,
8808888720

Related Articles

Back to top button