Latest
दरोगा के बेटे आशीष की हत्या में पुलिस ने मुख्य आरोपित राजगुरू उर्फ नन्हें को किया गिरफ्तार
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । सरायइनायत इलाके में पिछले दिनों दारोगा बाबू चंद्र यादव के बेटे आशीष की चौराहे पर गोली मारकर हत्या के मामले में बुधवार को पुलिस ने मुख्य आरोपित राजगुरू उर्फ नन्हें को पकड़ लिया।
क्राइम ब्रांच की टीम उससे पूछताछ कर रही है। अब उसके जरिए मामले में फरार अन्य अभियुक्तों के बारे में जानकारी जुटाते हुए तलाश की जा रही है। कहा जा रहा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। अब तक की तफ्तीश में पुलिस को जो तथ्य मिले हैं, उसके आधार पर माना जा रहा है कि कत्ल आशनाई की चलते हुआ है। हालांकि पीड़ित परिवार में पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम देने की बात कही है।

