Latest

महागौरी माता के पूजन को उमड़ा अस्था का सैलाब

घंटा-घटियाल व देवी जयकारों से गुंजायमान रहे मंदिर

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । नवरात्र के आठवे दिन भक्तों ने भक्ति भाव से देवी के आठवे स्वरूप महागौरी की विधि विधान से पूजा अर्चना की साथ ही दरवार में माथा टेक कर सुख समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिरों में प्रातःकाल से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी थी। माता जी के मंदिर घण्टा-घडियाल तथा जयकारों से गुजायमन रहे। चारों तरफ भक्ति की वयार दिखाई दे रहे थी। पूजा अर्चना का दौर देर शाम तक चलता रहा। शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में भारी संख्या में महिला व पुरूष भक्त पहुंचे। कई स्थानो पर कन्या भेाज व भण्डारो का आयोजन किया गया। नवरात्र के आठवे दिन शनिवार को देवी भक्तों का प्रातः चार बजे से ही मंदिरों में आना जाना शुरू हो गया तथा भोर होते ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही थी हालत यह थी कि मंदिर के अन्दर पांव रखने की भी जगह नहीं दिख रही थी लोग लाइन बनाकर अपना नम्बर आने का घण्टों इंतजार करते रहे। महिलायें टोलियां बनाकर देवी मंदिरों में पहुंची हालांकि मंदिरों में भक्तों को परेशानी न हो इसके लिये कमेटी द्वारा महिला तथा पुरूषों की अलग-अलग कतारे बनायी गयी थी। जिससे भक्तों ने भक्ति भाव के साथ देवी महागौरी को फल-फूल, पान, बतासा आदि सामग्री देवी चरणों में अर्पित की तथा मत्था टेककर सुख समृद्धि की कामना की। शहर क्षेत्र के कल्याणी देवी मंदिर ललिता देवी मंदिर खेमा माई मंदिर मसूरिया माई मंदिर एलोपी बाग स्थित एलोप शंकरी माता मंदिर में इतनी अधिक भीड़ थी। कि दर्शन करने के लिये कतार लग गयी। सुबह से शाम तक पूजा अर्चन का क्रम चलता है। घण्टा-घडियाल तथा जयकारों की गूंज से वहां का वातावरण भक्तिमय हो गया। कई स्थानों पर प्रसाद वितरण किया गया। अष्टमी होने के कारण शनिवार को दिनभर मंदिरो मे हवन पूजन चलता रहा इसके बाद कई स्थानो पर भण्डारो का आयोजन किया गया तथा कई स्थानो पर कन्याभोज कराया गया। और कन्याओं को सिंगार कर उनका पूजन किया गया।

Related Articles

Back to top button