Latest

एफआइआर नहीं लिखी तो बिजली कर्मियों ने किया हड़ताल

अधिशासी अभियंता टैगोर टाउन के साथ कार्यालय में घुसकर मारपीट की घटना ने पकड़ा तूल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अधिशासी अभियंता टैगोर टाउन मनोज अग्रवाल के साथ कार्यालय में घुसकर मारपीट की घटना ने तूल पकड़ लिया है। शनिवार शाम छह बजे तक भाजपा एमएलसी सुरेंद्र चौधरी के खिलाफ एफआइआर दर्ज नहीं किए जाने पर संयुक्त संघर्ष समिति ने हड़ताल की घोषणा कर दी।
शनिवार शाम चार बजे तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो उप्र राज्य विद्युत अभियंता संघ, उप्र राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन, कर्मचारी यूनियन, टीजीटू समेत अन्य संगठन के पदाधिकारी व सदस्य हाइडिल कालोनी पहुंच गए। पदाधिकारियों ने मुख्य अभियंता विनोद गंगवार को नोटिस देते हुए कहा कि शाम छह बजे तक अगर एफआइआर नहीं लिखी गई तो बिजली कर्मी हड़ताल कर देंगे। छह बजने के बाद भी जब कार्रवाई नहीं हुई तो बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल की घोषणा कर दी। उप्र राज्य विद्युत अभियंता संघ के क्षेत्रीय सचिव विजय तिवारी का कहना है कि बैठक में हड़ताल का निर्णय लिया गया। इसमें अभियंता, जूनियर इंजीनियर, कर्मचारी, संविदा कर्मी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button