यूथ फॉर नेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं युवा संवाद में प्रतिभाग हेतु संतोष तिवारी रवाना

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । प्रयागराज के युवा संतोष तिवारी (राष्ट्रीय मंत्री ‘यूथ फॉर नेशन’) कल 12 अप्रैल 2022 को राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं युवा संवाद में प्रतिभाग हेतु रवाना होंगे। यूथ फॉर नेशन की स्थापना डॉ महेश शर्मा जो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे हैं। उन्होंने सन 2007 में जयपुर से की थी और धीरे-धीरे इसके कार्य क्षेत्र का विस्तार होता गया और आज लगभग पूरे भारत सहित 40 देशों में युवाओं के लिए कार्य कर रही है। ‘यूथ फॉर नेशन’ विवेकानंद जी के आदर्शों को आत्मसात करने एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सकारात्मक भूमिका हेतु युवाओं को प्रेरित करता है, और इसी उद्देश्य की पूर्ति के उद्देश्य से कार्य कर रही है। अंतरराष्ट्रीय संस्था ।यूथ फॉर नेशन’ के ‘राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं युवा संवाद’ दिनांक 14-15 अप्रैल 2022 को कलिंगा विश्वविद्यालय भुवनेश्वर उड़ीसा में आयोजित किया गया है। उक्त कार्यकारिणी बैठक युवा संवाद कार्यक्रम में आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक प्रस्ताव पारित होंगे। जिनको यूथ फ़ॉर नेशन’ के प्रतिनिधि मण्डल के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं लोकसभा अध्यक्ष को प्रेषित किया जाएगा। यूथ फॉर नेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संतोष तिवारी द्वारा ‘भारतीय संस्कृति एवं आज का युवा’ विषय पर वक्तव्य दिया जाएगा। संतोष तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में धर्मेंद्र प्रधान, प्रज्ञानंद जी महाराज फग्गन सिंह कुलस्ते (केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार) माननीय केजी बालाकृष्णन (पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट)’, सूर्यनारायण पात्रा (विधानसभा अध्यक्ष, उड़ीसा), पाणिग्रही जी (सांस्कृतिक मंत्री, उड़ीसा), अपराजिता सारंगी (प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी एवं सांसद भुवनेश्वर), देवदत्त शर्मा (पूर्व आईएएस) आदि के मार्गदर्शन प्राप्त होंगे।



