Latest

चारधाम को पैदल निकला साधुओं का जत्था

हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। चार धाम को लेकर जहां सरकार और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, वहीं दूसरी ओर पैदल जाने वाले साधुओं का जत्था भी यात्रा को निकलने लगा है। गुरुवार को चित्रकूट स्थित गांव घाट के दतिया आश्रम से आए साधुओं का जत्था हरिद्वार से चार धाम यात्रा को पैदल निकला। चार धाम यात्रा पर जाने वाले यह जत्था हरिद्वार से चीला होते हुए ऋषिकेश को रवाना हुआ। साधुओं के जत्थे में उपस्थित बालक दास ने बताया कि चार धाम यात्रा को पूरा करने के बाद पैदल रामेश्वरम पहुंचकर अपनी यात्रा पूरी करेंगे। उन्होंने बताया कि उनको इस यात्रा में एक साल का लंबा समय लगने की संभावना है। चार धाम यात्रा पैदल करने निकले साधुओं के जत्थे में रामहित दास, बलराम दास, बालक दास, राम प्रकाश दास, रवि शंकर दास, रामेश्वर दास मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button