आज से श्रीराममय हो जायेगी ललितपुर नगरी,देश भर से आयेंगे

प्रख्यात संत व नेता और उद्योगपति धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गवाह बनेगी श्रीरामकथा
राष्ट्रीय संत मुरारी बापू के मुखारबिंद से कथा सुनकर आनंदित होंगे श्रद्धालु
(अनुराग शुक्ला )
ललितपुर ( अनुराग दर्शन समाचार )। भारत के प्रख्यात संत मुरारी बापू का ललितपुर आगमन शुक्रवार को हो गया। तीस अप्रैल से चौकाबाग में शुरू हो रही श्रीरामकथा से पूरा जनपद श्रीराममय हो जायेगा। आठ मई तक अनवरत रूप से संचालित हो रही श्रीरामकथा की तैयारियों को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। तैयारियों का जायजा सतुआ बाबा आश्रम बनारस के महामण्डलेश्वर संतोषदासजी महाराज ने ललितपुर स्थित श्रीलक्ष्मी नृसिंह मंदिर तालाबपुरा के महन्त गंगदासजी महाराज व सिद्धपीठ तुवन सरकार के महन्त रामलखनदासजी महाराज के साथ लिया। मौके पर पूज्य संतों ने श्रीरामकथा व्यास पीठ का बारीकी से निरीक्षण कर कथा सुनने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के बैठने और भीषण गर्मी में शीतल हवा और पानी की उपलब्धता पर विशेष बल दिया।गौरतलब है कि प्रख्यात राष्ट्रीय संत मुरारी बापू का ललितपुर आगमन शुक्रवार को अपराह्न पांच बजे मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन पर बने हैलीपेड पर हुआ। पूज्य संत मुरारी बापू का ललितपुर में पहली बार 19 फरवरी 2020 को ग्राम मसौरा में हुआ था। जिसके बाद ललितपुर जनपदवासियों द्वारा बापूजी के पास ललितपुर में श्रीरामकथा के आयोजन को लेकर अनुग्रह किया गया था। बापूजी की कथा के लिए महामण्डलेश्वर संतोषदासजी महाराज सतुआ बाबा के विशेष अनुरोध पर अनुमति प्राप्त हुयी। अनुमति मिलने के बाद ललितपुर में मानो हर्षोल्लास की लहर दौड़ गयी। मानस मर्मज्ञ राष्ट्रीय संत मुरारी बापू के ललितपुर के चौकाबाग में श्रीरामकथा को सुनने के लिए भारत देश के विभिन्न राज्यों व जनपदों से श्रद्धालुओं का आगमन तो होगा हीए साथ ही व्यापक पैमाने पर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी लोग आयेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय नेताओं का आगमन भी ललितपुर नगरी में होगा। शनिवार को श्रीरामकथा का शुभारंभ अपराह्न 4:30 बजे से एवं एक मई से प्रतिदिन श्रीरामकथा का आयोजन सुबह से अपराह्न तक किया जायेगा। इसके अलावा पूरी कथा समयकाल के दौरान सांस्कृतिक आयोजन सांयकालीन बेला में संपन्न होंगे। इस दौरान प्रदीप चौबेए अशोक रावतए राजीव बबेलेए वीण्केण्सरदारए राजेश यादवए ज्योति सिंह लोधीए वीरेन्द्र पुरोहितए मनीष अग्रवालए कौस्तुभ चौबेए अनूप मोदीए अंतिम जैनए विजय जैन कल्लूए नीरज तिवारी प्रधानएआकाश तिवारीए निखिल तिवारीए राव राजाए राजू शुक्लाए संजू श्रोतीए कुन्दन पालए अमित लखेराए संजय ताम्रकारए ब्रजेश पंथए अजय नायक सिदंवाहाए शिवम पस्तोरए शिब्बू राठौरए सुनील सैनीए सुमित रैकवारए संतोष नायकए अमित संज्ञाए नितिन तिवारीए उमेश तिवारीए रिजवान उज्जमाए अंशुल तिवारीए दीपक पाराशर के अलावा अनेकों लोग मौजूद रहे। पूज्य संतों ने गुरूद्वारा पहुंच कर की अरदास शनिवार से शुरू हो रही श्रीरामकथा के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को सतुआ बाबा आश्रम के महामण्डलेश्वर संतोषदासजी महाराजए श्रीलक्ष्मी नृसिंह मंदिर के महन्त गंगादासजी महाराज एवं सिद्धपीठ तुवन सरकार मंदिर के महन्त रामलखनदासजी महाराज ने श्रीगुरूद्वारा पहुंच कर अरदास की। इस दौरान सतुआ बाबा ने देशवासियों व ललितपुर के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में श्रीरामकथा के आयोजन में पहुंचकर पूज्य संत मुरारी बापू के श्रीमुख से श्रीरामकथा का श्रवण करने का आह्वान किया।




