देश

श्रमिकों को सम्मानित कर समाज को दिया संदेश – मजदूर के बच्चें, मजदूर न बनें

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। तेलियरगंज शाखा पर स्वदेश सेवा संस्थान टीम द्वारा दिहाड़ी श्रमिक और दुसरो के घरों में काम करने वाली श्रमिक महिलाओं को साड़ी, गमछा,और स्लीपर बाटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अधिवक्ता आशुतोष श्रीवास्तव और सब रजिस्ट्रार अभिषेक सिंह, मनीष देव व संस्था के अन्य सहयोगियों के उपस्तिथि में यह कार्यक्रम सफल हुआ।आयोजित श्रमिक सम्मान कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के निर्माण के लिए दिन रात एक करके,खून पसीना एक करके देश की तरक्की करने में अपना अमूल्य सहयोग करते हैं। इस मजबूर मजदूरी का मुख्य कारण अशिक्षा हैं।आप सभी से मेरा अनुरोध है कि इनके कठोर परिश्रम का ,इनके मजबूरी का ,इनके गरीबी फायदा न उठाए और इनके आने वाली पीढी के लिए शिक्षा का उचित प्रबंध करे ताकि इनके बच्चे ” मजदूर के बच्चे मजदूर ” ना बने।

Related Articles

Back to top button