नहर में डूबने से युवक की मौत
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) होलागढ़ थाना क्षेत्र के तुर्कियान का पूरा गांव में गुरूवार सुबह नहर में डूबने से एक युवक की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
नैनी कोतवाली क्षेत्र के रामकृष्ण पुरम एडीए निवासी सूरज कुमार धुरिया(28वर्ष) पुत्र शम्भू प्रसाद तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था। आविवाहित होने के साथ प्राइवेट काम करता था। उसके दो बहन है। वह अपने बुआ के बेटे अजय धुरिया निवासी होलागढ़ तुर्कीयान का पूरा की शादी में शामिल होने के लिए मां कमला देवी को साथ लेकर गया था। जहां गुरूवार सुबह बुआ के घर से नहर में स्नान करने के लिए चला गया। जहां स्नान करते समय अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जबतक आस-पास के लोग कुछ कर पाते इस बीच वह डूब गया। हालांकि ग्रामीणों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।


