गंगा सप्तमी पर्व पर संगम में लगाई आस्था की डुबकी

गंगा में स्नान करने से सभी रोगों का नाश हो जाता है- महंत बलवीर गिरी
( अनुराग शुक्ला ) 
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। गंगा सप्तमी के महापर्व पर संगम में हजारों की संख्या में लोगो ने डुबकी लगाई संगम क्षेत्र में दूर-दूर तक लोग गंगा में स्नान करते नजर आए । वहीं दशासुमेर घाट ,रामघाट ,कालीघाट , बोट क्लब से नाव के माध्यम से संगम स्नान के लिए यात्रियों का जत्था जाते दिखाई दिया। वही संगम किनारे गंगा के किनारे बैठे तीर्थ पुरोहितों ने दान पुण्य व गोदान लोगों को कराते व आशीर्वाद दिया । बड़े हनुमान मंदिर के महंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा गंगा सप्तमी को गंगा में स्नान करने से सभी रोगों का नाश हो जाता है और उसे एक नई ऊर्जा प्राप्त होती है । संगम क्षेत्र में मेला का माहौल बुरी तरह छाया रहा लोगों ने पेड़ की छांव के नीचे अपना बसेरा बना कर एक दूसरे से मिलते रहे प्रशासन द्वारा पीने के पानी की व्यवस्था का अभाव और लोगों को जानकारी ना होने के कारण 30 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा ।




