देशप्रदेश

आज भी कम हुए तेल के दाम, पेट्रोल 25 पैसे तो डीजल 7 पैसे हुआ सस्ता

नई दिल्ली। लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों से अब राहत मिलने लगी है। पिछले 8 दिनों से लगातार तेल के दामों में कमी आ रही है और यह कमी शुक्रवार को भी जारी रही।

आज दिल्ली में पेट्रोल 25 पैसे सस्ता हुआ वहीं डीजल 7 पैसे सस्ता हुआ इसके बाद राजधानी मे पेट्रोल 80.85 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 74.74 रुपए मिल रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 86.33 रुपए लीटर है जबकि डीजल 78.33 रुपए मिल रहा है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर से एक्साइज ड्यूटी 1.50 रुपये कम कर दिया था। इसके बाद कंपनियों की ओर से एक रुपये की राहत दी गई। इसके बाद भाजपा शासित कुछ राज्यों ने 2.50 रुपये वैट कम करने की घोषणा की थी।

इस तरह देखा जाए तो जनता को कुल पांच रुपये प्रति लीटर की राहत मिली। हालांकि, तब से अब तक लगातार जिस तरह पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं उससे वह कटौती लगभग पूरी ही हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button