कुख्यात “टाइगर गैंग” का हुआ भाण्डाफोड़

आधा दर्जन शातिर और कुख्यात बदमाशों के क़ब्ज़े से दो दर्जन वाहन बरामद
बरामद वाहनों की क़ीमत ₹ 20,00,000/ से भी अधिक
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। थाना कर्नलगंज और थाना सिविल लाइन्स की संयुक्त टीमों को मिली बड़ी कामयाबी। आधा दर्जन बदमाशों व शातिर वाहन चोरी गैंग सरगना विवेक पाल उर्फ़ टाइगर समेत सभी को दबोचा गया। बदमाशों का सरग़ना विवेक पाल उर्फ़ टाइगर BSC की पढ़ाई कर रहा है। वह पिक्सेल लैब नामक ऐन्ड्र्वायड ऐप के इस्तेमाल से फ़र्ज़ी आरसी बनाने में माहिर है। विवेक पाल उर्फ़ टाइगर ने पहले मनीष को गैंग से जोड़ा।उसके बाद विवेक और मनीष मिलकर चोरियाँ करते थे। बाक़ी चार बदमाश इन्हें 25-30 हज़ार प्रति गाड़ी के रेट से गाँव के लोगों को बेच देते थे। इस प्रकार 6 बदमाशों वाला टाइगर गैंग बहुत तेज़ी से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। जिसे शानदार सफलता हासिल करते हुए कुल 24 की संख्या में मोटरसाइकिले बरामद करने वाले दो थानों (कर्नलगंज और सिविल लाइन्स) की पुलिस टीमों को 25,000 – 25,000 का ईनाम दिया गया। यह टाइगर गैंग पिछले कई महीनों में कई क्षेत्रों में चोरियां की इनकी चोरियों की सूचना लगातार पुलिस को प्राप्त होती रहे जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने स्पेशल टीम लगाकर इस गिरोह को पकड़ा और पकड़ने वाली टीम को इनाम भी दिया।


