अतिथि कलाकार जाहेदा खानम ने दिया नाइफ पेंटिंग लाइव डेमांस्ट्रेशन

मुख्य प्रशिक्षक तलत महमूद ने नाइफ पेंटिंग की बारीकियों पर डाला रौशनी
संयोजक रवीन्द्र कुशवाहा ने एनाटॉमी (फिगर) ड्राइंग के बारे में दिया जानकारी
(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । राज्य ललित कला अकादमी की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज में आयोजित 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला के तीसरे दिन खानम आर्ट गैलरी की निदेशक एवं आमंत्रित अतिथि कलाकार जाहेदा खानम ने कार्यशाला में कैनवस पर नाइफ पेंटिंग का लाइव डेमांस्ट्रेशन दिया। चालीस मिनट में एक सुंदर लैंड स्केप तैयार किये जाने पर जमकर तालियां बटोरी।
इसके पूर्व मुख्य प्रशिक्षक एवं सीनियर कलाकार तलत महमूद ने नाइफ पेंटिंग क्या होती है और किस तरह से की जाती है। किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आदि बारीकियाँ को बताया। कार्यशाला संयोजक एवं ललित कला अकादमी सदस्य रवीन्द्र कुशवाहा ने प्रतिभागी बच्चों को एनाटॉमी (फिगर) ड्राइंग क्या होती है। नाक कान और आंख किस अनुपात में होना चाहिए। आदि बातों पर ना सिर्फ रौशनी डाला, बल्कि बच्चों को बनाकर भी दिखाया। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य ख्वाजा तारिक अहमद, एम आई सी वेलफेयर एसोसिएशन के सै. असरार अहमद, फैजान अंसारी, नशरा, सुम्बुल परवीन, बच्चों के पेरेंट्स, जूनियर कलाकार एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

