आधी रात सब्जी विक्रेता को दबंगों ने पीटा
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। थाना कैंट अन्तर्गत छावनी परिषद द्वारा निर्मित ग्रीनवैली सब्जीमंडी में सब्जी का ठेला लगाने वाले सदर बाजार आनन्दबाग निवासी (30) वर्षीय सुजीत कुमार उर्फ राजा को बृहस्पतिवार की रात करीब 2 बजे के आसपास दबंग युवकों ने जब वह सो रहा था लाठी डंडे और सरिया से प्रहार कर उसे लहुलुहान कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर बाजार आनन्दबाग उंचवा का रहने वाला दशरथ प्रसाद उर्फ अन्नू नेता का पुत्र सुजीत कुमार उर्फ राजा सदर बाजार चौराहे पर स्थित ग्रीन वैली सब्जी मंडी में सब्जी का ठेला लगाता है,और दुकान बंद करने के बाद सब्जी मंडी में ही सो जाता है गत रात्रि 2 बजे जब सुजीत जब गहरी नींद में सो रहा था तो करीब आधा दर्जन दबंगों ने मिलकर उस लाठी डंडा और लोहे के राड सरिया से प्रहार कर अधमरा कर दिया। सुजीत के शरीर पर काफी चोटें आयी हैं आगे के पांच दांत भी चोटिल हो गए गंभीर रूप से घायल सुजीत उर्फ राजा ने संबंधित थाना कैंट में अपने दिये प्रार्थना पत्र में दबंगों को नामजद करते रहे हुए अपने ऊपरहुए जानलेवा हमले की के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
गंभीर रूप से घायल राजा की तहरीर पर थाना कैंट पुलिस दबंगों की तलाश में जुट गई है।



