प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने का संकल्प इस बजट में : सुशांत केसरवानी
नये उद्योगों की स्थापना से प्रदेश के विकास को नई गति एवं पहचान
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त अपार सम्भावनाओं को आकार देकर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के संकल्प की झलक इस बजट में दिखायी देती है। नये उद्योगों की स्थापना और उनके विस्तार से प्रदेश के विकास को एक नई गति और पहचान मिलेगी।
उन्होंने कहा कि बजट में किसान, नौजवान, महिला, अल्पसंख्यक, व्यापारी, अधिवक्ता, छात्र, सभी वर्गो का ख्याल रखा गया है। प्रयागराज के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के प्रयास और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयागराज से लगाव की वजह से प्रयागराज को 1000 करोड़ के करीब अनुदान मिला है। जिससे प्रयागराज में विकास की गंगा और तेजी से बहेगी और यहां के व्यापारियों को रोजगार मिलेगा।
उन्होंने कहा कि प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या के विकास पर जोर देकर पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। बजट में पेश मुख्य बिंदु कॉरिडोर को 1306 करोड़, बनारस और गोरखपुर में भी मेट्रो के लिए 100 करोड़, स्वच्छ भारत मिशन शहरी के लिए 1353 करोड़, कुंभ मेला प्रयागराज के लिए 100 करोड़, दुग्ध उत्पादकों के लिए नंद बाबा पुरस्कार शुरू होगा ।
इसी तरह स्कूल चलो अभियान में 2 करोड़ छात्रों के नामांकन का लक्ष्य, समग्र शिक्षा अभियान के लिए 18670 करोड़, निःशुल्क यूनिफॉर्म के लिए 370 करोड़ का बजट, दिव्यांग अनुदान 300 से बढ़ाकर एक हजार, एक हजार रुपए प्रति माह दिव्यांग अनुदान, अटल आवासीय विद्यालय के लिए 300 करोड़ का बजट, आशा कार्यकत्रियों के लिए 300 करोड़ का बजट का प्रावधान है । अयोध्या में जनसुविधाओं और पार्किंग के लिए 209 करोड़, बनारस एवं अयोध्या में पर्यटन सुविधा के लिए 100-100 करोड़, अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति योजना में 795 करोड़ प्रयागराज लॉ यूनिवर्सिटी के लिए 100 करोड़ का बजट, इलाहाबाद हाईकोर्ट के लिए 705 करोड़ का बजट, जजों के कोर्ट और आवास के लिए 600 करोड़, कचहरी में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए 50 करोड़ का बजट, जो बहुत बढ़िया है। हम सभी इसका स्वागत करते हैं।


