प्रदेश

एक स्वस्थ पर्यावरण ही पृथ्वी के असंख्य जीवों और मानवों को जीवन जीने योग्य वातावरण प्रदान करता है – बांके बिहारी पांडे

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) l रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर, प्रयागराज के संगीताचार्य मनोज गुप्ता की सूचनानुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने विद्यालय परिवार सहित समस्त देश व प्रदेश वासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि एक स्वस्थ पर्यावरण ही पृथ्वी के असंख्य जीवो और मानवों को जीवन जीने योग्य वातावरण प्रदान करता है l आईए इस दिवस पर स्वयं और अपने मित्रों को सार्वजनिक स्थानों पर प्लास्टिक और कूड़ा करकट नहीं फेंकने एवं पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण तथा संवर्धन के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण करने और कराने का संकल्प लें l इस अवसर पर ग्रीष्मकालीन छुट्टियां होने के बावजूद विद्यालय के कुछ छात्र छात्राओं ने विद्यालय परिसर में रंगोली बनाकर पर्यावरण को बचाने एवं उस को सुरक्षित रखने का संदेश दिया l रंगोली बनाने में प्रमुख रूप से आदित्य सिंह ,कशिश अभिषेक, मुस्कान श्रीवास्तव और यशी श्रीवास्तव सहित अनेकों छात्र छात्राओं का योगदान रहा l

हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रदान करने वालों मे अनूप कुमार,सचिन सिंह परिहार,चंद्रशेखर सिंह, शैलेश सिंह यादव, अभिषेक शर्मा, पायल जायसवाल, ओंकार पांडे, संतोष कुमार तिवारी प्रथम, शैलेंद्र कुमार यादव, विद्या सागर गुप्ता, प्रवीण कुमार तिवारी, कुंदन कुमार, रामचंद्र मौर्य, अभिषेक कुमार शुक्ला, नागेंद्र कुमार शुक्ला, अजीत प्रताप सिंह, शंकरलाल पटेल, ऋचा गोस्वामी, अर्चना राय, किरन सिंह, जितेंद्र कुमार तिवारी, शिवजी राय, अनिल उपाध्याय, संतोष कुमार तिवारी द्वितीय, रविंद्र कुमार द्विवेदी, श्रवण कुमार तिवारी एवं अनुराग कुशवाहा, श्याम सुंदर मिश्रा, रुचि चंद्रा एवं कविता पांडे प्रमुख रहे।

Related Articles

Back to top button