मां गंगा के कम हो रहे जल स्तर पर, संगम में हुई सावधान महा आरती

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। संगम पर आज संगम विश्व धरोहर महा अभियान चलाने वाली संस्था प्रयागराज सेवा समिति एवं प्रधान त्रिवेणी आरती समित के संयुक्त तत्वाधान में ,श्रद्धालुओं और शासन प्रशासन को आगाह करने के लिए संगम विश्व धरोहर महा अभियान के संयोजक तीर्थराज पाण्डेय बच्चा भैया के द्वारा सावधान महाआरती किया गया ।उसके पूर्व पंडित बृजेश मिश्र के निर्देशन में, मां गंगा यमुना सरस्वती का पूजन अर्चन संपन्न हुआ। अंत में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक व संस्था के सचिव तीर्थराज पाण्डेय बच्चा भैया ने कहा कि सभी जन को आज यह संकल्प लेना होगा कि, मां गंगा जो सनातन धर्म की प्रमुख पहचान है। उसको बचाने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करना होगा। अन्यथा हम अपनी आगे की पीढ़ी को सिर्फ यह बताएंगे और पढ़ाएंगे कि यहां से गंगा जी बहती थी। उपस्थित समस्त लोगों को संगम की रक्षा हेतु प्रधान त्रिवेणी आरती समिति के अध्यक्ष पंडित भोलानाथ मिश्रा ने संकल्प दिलाया। उक्त अवसर पर अरुण कुमार सिंह, पुली गुरु ,सोनी मिश्रा, ए पी पांडे, प्रभु राज पाण्डेय, अखिल पांडे, अशोक आदि लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।




