पहली बारिश में ही शहर की सड़कें डूबी

नगर निगम की नाला सफाई सिर्फ कागजों तक सीमित रही
मौसम हुआ सुहाना बच्चे युवा मौसम का आनंद लेते दिखाई पड़े
( अनुराग शुक्ला ) 
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। गुरुवार को सुबह से छाए बादलों और रिमझिम ने मौसम और सुहाना कर दिया है। शहर के कई इलाकों में रिमझिम होती रही तो कहीं कहीं फुहारे पड़ती रहीं। बच्चे और युवा इस मौसम का आनंद लेते दिखे। बच्चे घर की छत पर रिमझिम में खेलते रहे। युवा इस मौसम में नए यमुना पुल और आजाद पार्क की तरफ टहलने निकल गए। शहर की सड़कों पर भी सुहाने मौसम का लुत्फ लेते हुए लोग नजर आए। वही कई जगहों पर जलभराव रहा ।शहरों में कई बाजारो में जल भराव से दुकानों पर सन्नाटा छाया रहा। वही नगर निगम की नालो की सफाई की पोल खुल गयी।अधिक जगहों पर सीवर ओअर फ्लो रहा जिससे सड़को पर जलभराव रहा । शहरी इलाके में रिमझिम के बीच वही ग्रामीण इलाकों में कई स्थानों पर जोरदार बरसात हुई। खीरी, कोरांव, मेजा, शंकरगढ़ आदि इलाकों में तेज वर्षा की वजह से कई स्थानों पर जलभराव की समस्या पैदा हो गई।



