
जन्मदिन के पूर्व संध्या पर नरेन्द्र सिंह ने संगम तट पर साधु सन्तों को वस्त्र छत्र एवं भोजन किया वितरण
प्रयागराज (अनुरागदर्शन समाचार ) । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 49वें जन्मदिन के पूर्व संध्या पर पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने गुरुवार को संगम तट पर साधु सन्तों एवं जरुरतमंदों को वस्त्र, छत्र (छाता) तथा भोजन वितरण कर अपने नेता का जन्मदिन मनाया। स्वस्थ दीर्घायु होने तथा भविष्य मे उत्तर प्रदेश सहित देश का नेतृत्व सम्भालने के लिए तीर्थराज प्रयागराज से तथा सभी साधु सन्तों से आशीर्वाद मांगा। सपा प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि अखिलेश यादव “वर्तमान समाजवादी आंदोलन के महानायक एवं इस देश के भविष्य हैं” तथा समाजवाद के प्रणेता डाक्टर लोहिया, मुलायम सिंह यादव, जनेश्वर मिश्र आदि नेताओं के आचरण को आत्मसात करते हुए समाजवादी आंदोलन की परम्परा को आगे बढ़ाने मे अखिलेश यादव सतत् प्रयत्नशील हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने पूर्व मुख्यमंत्रित्व काल मे जो ऐतिहासिक फैसले किए थे, वो देश के लिए आज भी नजीर बने हुए हैं। नरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि सत्ता भले किसी को मिल गई हो, लेकिन जनता के दिल मे अब भी नेता अखिलेश यादव ही हैं क्योंकि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए समाज के हर वर्ग खासकर किसानों, महिलाओं, युवाओं, छात्रों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों, दलितों तथा हर कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए बहुत सारी योजनाएं लागू कर उन्हें मुख्यधारा मे शामिल करने का भगीरथ प्रयास किया जिसकी चर्चा आज भी हो रही है।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सर्व श्री १०८ श्री योगिराज रमेश जी महाराज, महंत वृजभूषण दास, राम कुमार दास, लक्ष्मण दास, जगत्गुरु विश्वकर्मा शंकराचार्य स्वामी श्री दिलीप योगी राज, प्रभु दास, महंत सुरेश दास, दीपक दास सहित उपस्थित सैकड़ों संत महात्माओं ने दोनों हाथों को उठाकर हर्षध्वनि से अखिलेश यादव को स्वस्थ दीर्घायु एवं राजनैतिक उच्च शिखर पर पहुंचने का आशीर्वाद दिया।



