10 मार्च को किन्नर पुराण का आगरा मे होगा लोकार्पण

इलाहाबाद। पूज्य गुरूदेव प्रात: स्मरणीय आचार्य महामण्डलेश्लर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी जी महराज किन्नर अखाडा ने मौनी आमावस्या स्नान के बाद सभी को आशिर्वाद देते हुए तीर्थराज प्रयागराज से किया प्रस्थान। फरवरी में एक हफ्ते के इलाहाबाद में होगा प्रवास। 10 मार्च को किन्नर पुराण का आगरा मे होगा लोकार्पण। कार्यक्रम में शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद जी महराज , शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानंद सरस्वती महराज , प्रदेश के सीएम आदि शामिल होंगे।
योगी आदित्यनाथ सहित अन्य प्रमुख लोग होगे शामिल।
यहां सोमवार को किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी प्रयाग पहुंचे। इस दौरान मंगलवार को वह अपने समाज के संत महात्माओं के साथ संगम में स्नान भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार होने के बावजूद मां गंगा का पतन होना हमारे आने वाले भविष्य के लिए खतरे की घंटी है। मोदी सरकार को साढ़े तीन साल से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है, लेकिन आज तक साढ़े तीन मीटर भी गंगा साफ नहीं हुई।