मंत्री नन्दी ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को किया आमंत्रित

वृंदावन में आयोजित किया जा रहा है इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन का दो दिवसीय नौवां स्थापना दिवस समारोह
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन का दो दिवसीय नौवां स्थापना दिवस समारोह 23 व 24 जुलाई को वृंदावन में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें पूरे देश से बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग एकजुट होंगे। जिसमें मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया। मंत्री नन्दी ने इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल जी, प्रदेश अध्यक्ष व विधायक डॉक्टर नीरज बोरा जी व अन्य पदाधिकारियों के साथ राजभवन और मुख्यमंत्री आवास जाकर मुलाकात किया। वहीं राज्यपाल व मुख्यमंत्री को इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के नौवें स्थापना दिवस समारोह में अपना बहुमूल्य समय देने, समाज के लोगों का मार्गदर्शन करने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान मंत्री नन्दी ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इंडस्ट्रियलिस्ट, व्यापारी एवं वैश्य समाज के हितों से सम्बन्धित विभिन्न विषयों बहुमूल्य मार्गदर्शन एवं आश्वासन प्राप्त किया।

