नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी का पुनर्प्राप्त जन्म दिवस आज

प्राचीन मनोकामनापूर्ति मंदिर में सपरिवार और हजारों समर्थकों के साथ करेंगे रुद्राभिषेक पूजन
आसपास के जनपदों, विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचेंगे लोग
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी मंत्री नन्दी 12 जुलाई को अपने परिवार, हजारों समर्थकों, कार्यकर्ताओं के साथ पुनर्प्राप्त जन्म दिवस मनाएंगे।
12 जुलाई को दोपहर 3.00 बजे मंत्री नन्दी बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामना पूर्ति मंदिर में रुद्राभिषेक और प्रसाद वितरण करेंगे। जिसमें बड़ी संख्या में शहर के साथ ही गंगापार, यमुनापार, कौशांबी, प्रतापगढ़ के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के लोग सम्मिलित होंगे। सोमवार को मंत्री नन्दी ने सिविल लाइंस में चार्टर्ड एकाउंटेंट अजय कुमार अग्रवाल मुट्ठीगंज में विजय केसरवानी, कीडगंज में मिथिलेश हेला, लल्लू लाल गुप्ता सौरभ के घर पर जाकर मुलाकात के बाद शाम को पुनर्प्राप्त जन्म दिवस की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ट्रैफिक, एसपी सिटी, सीओ कोतवाली, सीओ बैरहना मौजूद रहे।




