इलाहाबाद समाचार

कामदगिरि पर्वत पर वृक्षारोपण को संत ने बांटे पौधे

चित्रकूट (अनुरागदर्शन समाचार )। ट्रस्ट श्री कामदगिरि प्रदक्षिणा प्रमुखद्वार कामतानाथ मन्दिर के अधिकारी/संस्थापक पर्यावरण बचाओ अभियान के संत मदनगोपाल दास महाराज ने पौधे बांटे। कामदगिरि परिक्रमा में संतों को पौधे बांटकर पर्यावरण संरक्षण को प्रेरित संदेश दिया।

गुरुवार को संत मदनगोपाल दास महाराज ने कहा कि प्रकृति ही परमात्मा का स्वरुप है। पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत परिक्रमा मार्ग में टोली बनाकर जनजागरण अभियान चलाया जाये। पर्यावरण बचाओ अभियान के सदस्यों को पर्यावरण योद्धा की उपाधि से सम्मानित किया जाये।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण योद्धाओं को प्रमाण पत्र देकर उनके किये अनुकरणीय कार्यों के लिए गौरवान्वित किया। अभियान में पूज्य संत, व्यापारी नेता शानू गुप्ता, संगठन मंत्री प्रमोद तिवारी, देवांश पाण्डेय, मनमोहन साहू, राजकरण प्रजापति, प्रखर मिश्रा, विपिन पाण्डेय, छत्रबलि यादव, पुष्पेन्द्र गर्ग, अम्बुज बागरी आदि पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button