सुंदरीकरण का खेल……. कब्रिस्तान में सुंदरीकरण को लेकर निर्माण कार्य में घोटाला
पटरियों के गड्ढे को गिट्टी के बजाय मलवा से भर रहे हैं ठेकेदार
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज की खूबसूरती को सजाने और संवारने के लिए जहां पीडीए व जिला प्रशासन के अधिकारी आवंटन जगहों को सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। वहीं बहराना स्थित गोरा कब्रिस्तान जो कभी अंग्रेजों का अंतिम संस्कार हुआ करता था आज भी अंग्रेजों की बने कब्र में दफन है । आज उस कब्रिस्तान के सौंदर्यीकरण को लेकर कराए जा रहे हैं निर्माण कार्य में धांधली बाजी की शिकायत आई है । जहां ठेकेदार को गिट्टी की जगह मलवा डालकर पटेरिया बनाई जा रही है। जो नियम विरुद्ध है यदि समय रहते हैं पीडीए व जिला प्रशासन अधिकारी इस पर ध्यान नहीं देंगे तो यह भी कुंभ मेला के घोटाले का हिस्सा बनेगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और योगी सरकार से मांग करते हुए कहा सुंदरीकरण के नाम पर कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा और निष्पक्षता से जांच की जानी चाहिए। जिससे सौंदर्यीकरण ज्यादा से ज्यादा दिन तक बनी रहे।



